भारतभारी। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में तैनात रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सोनी के नेतृत्व में शनिवार को प्रांतीय संघ की आह्वान पर इकट्ठा होकर बीडीओ के गैर मौजूदगी में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन सौंपा। मांगों लेकर ज्ञापन सौंपने के बाद मांगों पर विचार न करने पर प्रदेश स्तर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज सिद्धार्थ ने कहा कि रोजगार सेवकों के अधिकारों का हनन और सरकार की शिथिलता साफ नजर आ रही है। यदि समस्या समाधान नहीं होगा तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। महामंत्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि बकाया मानदेय और ईपीएफ को लेकर पहले से भी पत्र सौंपा गया है, लेकिन कोई विचार नहीं किया गया, जिससे नाराज सभी रोजगार सेवकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी है और कहा कि आपकी बार लड़ाई आर-पार की होगी।
इस दौरान कोषाध्यक्ष जुनैद अहमद, बाबुल्लाह, नेंबूलाल, कृष्णदेव, नंदला, हेलाल हैदर, जवाहरलाल जुग्गीलाल, कृष्ण आदि मौजूद रहे।