फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साहब के अवकाश पर जाते ही कर्मचारी हो जाते हैं ‘छूमंतर’

विज्ञापन
एनआरएलएम कक्ष का ताला खोलता चपरासी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
साहब के अवकाश पर जाते ही कर्मचारी हो जाते हैं ‘छूमंतर’
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में मुख्यमंत्री के निर्देश का नहीं हो रहा पालन, बीडीओ के छुट्टी पर जाते ही खाली हो जाता है दफ्तर
कर्मचारियों के समय से नहीं पहुंचने पर घटों भटकते हैं फरियादी
पडरौना। मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनें, लेकिन इस निर्देश का पालन सदर ब्लॉक के अधिकारी- कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। यहां जब बीडीओ छुट्टी पर जाते हैं तो दफ्तर खाली हो जाता है। 10 बजे के बाद झाड़ू लगता है। अन्य अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह हो जाते हैं। वहीं फरियादी साहब के इंतजार में घंटों भटकते हैं।
सोमवार को अमर उजाला ने पडरौना सदर ब्लॉक का पड़ताल किया तो अधिकतर अधिकारियों की बेपरवाही सामने आई। बीडीओ छुट्टी पर गए थे। 10 : 10 बजे ब्लॉक परिसर में सफाईकर्मी झाड़ू लगा रहे थे। 10 : 20 बजे एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) कार्यालय में ताला लगा हुआ था। 10 : 25 बजे वरिष्ठ सहायकों की कुर्सियां खाली और अस्त व्यस्त थीं। 10 : 30 पर एडीओ पंचायत की कुर्सी खाली थी, पूछने पर एडीओ रामविलास प्रसाद ने बताया कि कक्ष के बाहर परिसर में धूप सेंक रहे थे। 10 : 35 बजे लेखाकार की कुर्सी खाली थी। इसी क्रम में कई कर्मचारी 10 : 55 बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे थे। 11 बजे के बाद कुछ अधिकारी और कर्मचारी आए तो उनसे पूछने पर पता चला कि ठंड का मौसम है, गृहस्थी के कारण और सोमवार को जाम में फंस गए थे। इसलिए विलंब हो गया है। सिधुवा बांगर भाठ निवासी ने अब्दुल ने बताया कि सिक्रेटरी से मिलने आया हूं, परिवार रजिस्टर का नकल लेना है। सुबह दस बजे से ढाई घंटा हो गया है अभी तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

ताला बंद होने से लौट गईं महिलाएं
समूह से संबंधित कार्य लेकर विभिन्न गांव से महिलाएं ब्लॉक पर 10 बजे पहुंच गईं। 11 बजे तक एनआरएलएम का ताला नहीं खुला तो वह मायूस लौट गईं। रेखा, नीलम, सपना ने बताया कि समूह में जुड़ने के लिए आईं तो एक कर्मचारियों ने बताया कि एनआरएलएम में जाइए। लेकिन यहां ताला बंद होने से घर जा रहे हैं।
बोले फरियादी घंटों से साहब का इंतजार कर रहे हैं
पडरौना ब्लॉक के होरलापुर निवासी सुनील ने बताया कि उन्हें ब्लॉक से फोन गया था कि उनकी बहू कल्पना का बैंक पासबुक फोटो कॉपी लेकर सोमवार को आए। वही लेकर आया हूं, दो घंटे से इधर-उधर टहलकर समय काट रहा हूं। दोपहर के 12 बजे गए हैं। कोई कर्मचारी नहीं आया है।
विज्ञापन

सिक्रेटरी साहब से मिलने आया था, दोपहर तक नहीं आए
मेला नगरी निवासी आलमगीर निवासी ने बताया कि सिक्रेटरी से मिलने आया हूं। पिता की मौत के बाद परिवार रजिस्टर नकल देने के लिए सिक्रेटरी ब्लॉक पर बुलाए थे। 12 बज गए हैं, अभी तक आए नहीं है।
बीडीओ छुट्टी पर हैं। समय से जो भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं, उनके खिलाफ विविध कार्रवाई की जाएगी।
गुंजन द्विवेदी, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें