निगरानी समिति के अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई
- एसडीएम ने कर्मचारियों का मानदेय रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के दरगौली व तिनबरदहा गांव में हो रहे कोरोनारोधी टीकाकरण का क्षेत्रीय विधायक और एसडीएम ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने निगरानी समिति के अनुपस्थित 12 से अधिक कर्मचारियों का मानदेय रोकने का आदेश दिया है।
सोमवार की दोपहर बाद विधायक जटाशंकर त्रिपाठी और एसडीएम अरविंद कुमार दरगौली में हो रहे वैक्सीनेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए टीकाकरण से होने वाले फायदा बताया। इसके बाद तीनबर्दहां गांव में भी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर 56 लोगों को टीका लगाया गया था। दोनो जगहों पर निगरानी समिति के 12 सदस्य अनुपस्थित थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मानदेय रोकने का आदेश दिया है। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. एसके राय आदि मौजूद रहे।