अस्पताल में कुत्तों को रोकने के लिए वार्ड ब्वाय और स्वीपर लगाने के निर्देश
- स्वास्थ्य विभाग के स्टेट नोडल ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। स्वास्थ्य विभाग के स्टेट नोडल ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में जनरल वार्ड से लगायत एसएनसीयू, इमरजेंसी, ब्लड यूनिट सहित सभी विभागों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को जाना। उन्होंने अस्पतालों में कुत्तों को आने से रोकने के लिए वार्ड ब्वाय और स्वीपर लगाने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टेट नोडल डॉ. एके गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। यहां संचारी रोगों से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल के जनरल वार्ड, ब्लड यूनिट, एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड सेक्शन, एमसीएच विंग, इमरजेंसी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में कुत्तों को आने से रोकने के लिए वार्ड ब्वॉय और स्वीपर को लगाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा स्टेट नोडल ने डेंगू से बचाव के लिए गए इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। वह जिले में शाम तक रहे।