फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्राह्मण समाज की मजबूती पर दिया जोर

Fri, 02 Jan 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक बृहस्पतिवार को पत्थलेश्वर धाम मंदिर परिसर में हुई। इसमें ब्राह्मण समाज को मजबूत करने पर जोर दिया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को दमदार तरीके से आवाज रखने की जरूरत है। महंत डा.सत्येंद्र गिरी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सदमार्ग को नहीं छोड़ना चाहिए। कमियों को दूर करने की जरूरत है। इसके अलावा गन्ना विकास समिति खडडा के अध्यक्ष, दयानिधि मणि त्रिपाठी, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अंकुर तिवारी ने भी संबोधित किया। इन्होंने जिला स्तरीय सम्मेलन कराने की बात कही। इस मौके पर उमाशंकर मिश्रा, मनीष पांडेय, रवि दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें