दुदही। सीएचसी परिसर में चल रहे आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के 18वें दिन थाली बजाकर और गीत गाकर विरोध जताया। आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने उनकी मांगे पूरी होने तक आंदेलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रही आशा और आशा संगिनियों ने कहा कि वर्ष 2019 से उनका लंबित प्रोत्साहन राशियों का भुगतान अभी तक नही हुआ है। इससे उन्हें परिवार को खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान रीता पटेल, गीता सिंह, बबीता राय, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।