लक्ष्मीगंज। रामकोला स्थित बीआरसी सभागार में शनिवार को एफएलएन व एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रथम बैच के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गतिविधि आधारित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक अजय कुमार विश्वकर्मा ने निपुण भारत अभियान के उद्देश्य पर कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करना है। प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने हिंदी भाषा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के प्रयोग पर जोर दिया।
प्रशिक्षक बब्बन कुमार ने अंग्रेजी विषय में आईकेएस की अवधारणा और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जानकारी दी। एआरपी विकास कुमार तिवारी व प्रणव कुमार चतुर्वेदी ने गणित विषय में बुनियादी गणितीय अवधारणाओं, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों में संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के प्रभावी तरीकों पर जानकारी साझा किया। नागेंद्र यादव , प्रदीप गुप्ता, शिरोमणि यादव, महेश यादव, तेज बहादुर यादव, रणजीत आदि रहे। संवाद