फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर

Sat, 13 Jul 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नई दिशा पर्यावरण संस्थान की तरफ से शुक्रवार को कसया के शहीद अमिय त्रिपाठी नगर में पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए जन्मदिन समेत अन्य मौकों पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। इसके बाद पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के तहत ऋषिकेश मिश्र आदि ने आम, लीची, कटहल समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाए। इस दौरान संगठन के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र, अवधेश मिश्र, किरन बाला मिश्रा, श्वेता उपाध्याय, प्रकाम्य चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें