कसया। नगर के एक होटल में रविवार को मद्धेशिया वैश्य महासभा कुशीनगर के जनपदीय कार्यकारिणी की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला कमेटी का चुनाव करवाने, संगठन को मजबूत करने व विस्तार करने के संबंध में चर्चा कर प्रस्ताव किया गया। इस प्रस्ताव का सभी लोगों ने समर्थन किया। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री हीरालाल मद्धेशिया ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि जिले के सभी निकायों में संगठन को तैयार करना है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास पदाधिकारी अपने क्षेत्र में करें। अंत मे चुनाव कराने पर चर्चा की गई। जिसमें सहमति जताई गई।
बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायत, प्रांतीय मंत्री प्रभात मद्धेशिया, अशोक, अजय ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की। संचालन नगर अध्यक्ष पन्ना लाल मद्धेशिया ने किया। इस दौरान महामंत्री द्वारिका मद्धेशिया, दीनानाथ वैश्य, ओपी गुप्ता, श्रीराम मद्धेशिया, दिनेश मद्धेशिया,चन्द्रभान मद्धेशिया, महेश मद्धेशिया,भीम मद्धेशिया, अवधेश,अजय मद्धेशिया, संतोष, अंगद मौजूद रहे।