पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना एवं 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त धनराशि की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी दी गई।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जरूरत के अनुसार ही नगर निकायों में मशीन समेत अन्य सामानों की खरीदारी करें। पूर्व में खरीदे गए उपकरणों की क्षमता और गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। सभी खरीदारी शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही करें। सीसी रोड, नाली समेत अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता आदि का विशेष ख्याल रखें।
इसके बाद मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर निकायों से प्राप्त कार्य योजना पर विचार विमर्श कर कूड़ा उठाने के लिए ट्राली, फॉगिंग मशीन, सीवर सक्सन, मोबाइल टॉयलेट, स्टील एवं प्लास्टिक डस्टबीन, जनरेटर सेट, कैटल कैचर, हल्कु ठेला, रिफ्लेक्टिंग जैकेट, गार्बेज मिनी टीपर, गार्बेज ई-कार्ट बैट्री चलित, डबल बैरल फॉगिंग मशीन, स्ट्रीट लाइट आदि की खरीदारी करने की स्वीकृत दी गई। संवाद
ा