फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केले का रेशा बनाने के लिए मशीन लगाने पर जोर

Sat, 19 Oct 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। कुड़वा दिलीपनगर टोला धन्नीपट्टी में शुक्रवार को ग्रामीण पर्यटन विभाग से संचालित जीओस्टा की ओर से प्रशिक्षण का प्रशिक्षु एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने केले का रेशा बनाने के लिए सिंगल और डबल डेकर मशीन लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु एसडीएम प्रिंस कुमार ने महिलाओं से जानकारी ली। ट्रेनर रवि कुमार से केले के पौधे से रेशा तैयार करने की मशीनों के बारे में पूछा। महिलाओं से प्रशिक्षण में बढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह भी किया और बताया कि कुशीनगर की पहचान केले के रेशे से बने उत्पाद से भी जाना जाएगा। उन्होंने ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह से ग्रामीण महिलाओं के विकास के लिए रेशा बनाने वाली सिंगल और डबल डेकर मशीन लगाने के लिए कहा। ट्रेनर रवि कुमार ने बताया कि शासन-प्रशासन के स्तर से इसे बढ़ावा देने की कोशिश शुरू हो गई है। प्रशिक्षण ग्राम समन्वयक शिवेंद्र सिंह की देखरेख में हो रहा है। ग्रामीण महिलाएं इस प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। एडीओ समाज कल्याण नीरज चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से मिल रही सुविधाओं के बारे जाना। गीता, मालती, रीता, आशा, सुनीता, सिरजावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें