फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के ग्राम नेबुआ रायगंज मे गांव के पंचायत भवन में बुधवार को ग्राम चौपाल लगी। गांव के विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रशासक रमेश कुमार गौड़ और ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। चौपाल में बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग समेत विकास से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विभागों की ओर से अलग-अलग स्टाल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें