वैश्य महासभा सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देते प्रदेश महासचिव गिरीश चन्द्र ग
सुकरौली। कस्बा के एक विवाह भवन परिसर में रविवार को मद्धेशिया वैश्य महासभा का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह हुआ। इसमें वैश्य समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूती पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव गिरीशचंद्र गुप्ता ने कहा समाज के लोगों को आपसी वैमनस्यता से परे होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष वैश्य घनश्याम गोरखपुरी ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलनी चाहिए। महासभा के जिलाध्यक्ष दीनबन्धु मद्धेशिया ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए ग्राम स्तर, ब्लाॅक स्तर तक जातीय गणना के साथ संगठन से सभी को जोड़ने का कार्य करते हुए समाज फैले बुराइयों को दूर कर सकारात्मक माहौल पैदा करें। तभी राजनीतिक पार्टियां हमें महत्व देगी। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम गोरखपुर और संचालन बैजनाथ मद्धेशिया ने किया।
इस दौरान अंकित मद्धेशिया, योगेश्वर गुप्ता, विनोद मद्धेशिया, मायाशंकर त्रिगुनायक, मनोज कुमार, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता, हरेराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।