पडरौना शहर में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर एकजुटता दिखाते चौहान एकत
पडरौना। शहर के एक होटल में बुधवार को राष्ट्रीय चौहान एकता मंच की तरफ से सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। इसमें चौहान समाज के लोगों ने एकजुट होने का संकल्प लिया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि चौहान समाज के लोग पार्टी के मजबूती का स्तंभ हैं। समाज के लोगों के विकास में शासन स्तर से कई योजना संचालित की जा रही हैं, जिसका उन्हें लाभ लेना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों को हर संभव स्तर से मदद करने का भरोसा। मोहन चौहान ने कहा कि बिना एकजुट हुए चौहान समाज के लोगों का विकास होना संभव नहीं है। । इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीनिवास चौहान, फुलबदन चौहान आदि मौजूद रहे।