बाइक की चपेट से बुजुर्ग की मौत
तरयासुजान (पडरौना)। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तरयासुजान थानाक्षेत्र के सियरहां गांव के पास एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। इसके बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। घायल को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 60 वर्षीय जयकिशुन गोंड दरवाजे के सामने सड़क पर टहल रहे थे, तभी बिहार की ओर से रहे बाइक सवारने चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पीएन सिंह ने बुजुर्ग को सीएचसी भिजवाया। वहां उनकी मौत हो गई।