फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहालग में चमकेगा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, एसी-एलईडी पर ऑफर

Tue, 16 Jun 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अधिक मास खत्म होते ही शुरू हुए सहालग सीजन ने इलेक्टि्रक व इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक लौटा दी है। शादी में देने के लिए कूलर, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी और मिक्सर-ग्राइंडर की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने जीरो डाउन पेमेंट, कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और गिफ्ट स्कीम की व्यवस्था की है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों को इस सीजन में पिछले साल से 25-30 प्रतिशत ज्यादा बिक्री की उम्मीद है।
लगन शुरू होते ही इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार हो गया है। शादियों में गिफ्ट के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी जोरों पर है। गर्मी के कारण कूलर-एसी की डिमांड तो पहले से थी, अब फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एलईडी टीवी की पूछ भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी राजेश तुलस्यान ने बताया कि जीरो डाउन पेमेंट पर फाइनेंस कर रहे हैं। ग्राहक छह से 18 महीने की आसान किस्त पर सामान ले जा सकते हैं।
कई बड़ी कंपनियों की एसी पर 5000 रुपये तक कैशबैक, फ्रिज पर 20 प्रतिशत तक छूट और वॉशिंग मशीन पर एक मिक्सर फ्री दिया जा रहा है। वहीं पुराना टीवी, फ्रिज, कूलर लाओ और 2000 से 8000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू पाओ की स्कीम दी जा रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी सचिन चौरसिया ने बताया कि पुराने सामान की कीमत के साथ 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ग्राहकों की दिया जा रहा है। शादी के लिए 3-4 आइटम एक साथ लेने पर स्पेशल रेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलमास में बिक्री 40 प्रतिशत डाउन थी। अब रोज 10-12 ग्राहक सिर्फ शादी के सामान की बुकिंग कराने आ रहे हैं। कूलर-एसी के साथ 32 इंच और 43 इंच एईडी की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें