फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हारों को मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक चाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुम्हारों को मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक चाक माटी कला बोर्ड की ओर से खाफी ग्रामोद्योग विभाग की पहल राकेश कुमार गौड़ पडरौना। कुम्हारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए सरकार ने मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक चाक मुहैया कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उन्हें आसान किस्तों में बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर की ओर से माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्हारों को न सिर्फ निःशुल्क इलेक्ट्रानिक चाॅक मुहैया कराए जाएंगे, बल्कि उन्हे आसान किस्तो पर बैंकों से ऋण भी दिलाया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल से बने बर्तनों का चलन बंद करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपील कर चुके हैं तथा उत्तर प्रदेश सरकार भी प्लास्टिक का चलन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी दशा में मिट्टी से तैयार बर्तनों को बढ़ावा दिया जाना है, जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी तथा कुम्हारी कला से जुड़ेे परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा समाज को यह मिलेगा कि प्लास्टिक की बजाए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने से लोगों की सेहत भी अच्छी रहेगी। ग्रामोद्योग विभाग की ओर से माटी कला बोर्ड की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री माटी कला ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत विभिन्न प्रकार के बर्तन बनाने, मूर्ति बनाने और बेचने का कार्य सूचारू रूप से चलाने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंको से दिलाया जाना है, जिसमें लाभार्थी को पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होगा तथा लाभार्थी के ऋण खाते में 25 प्रतिशत अनुदान विभाग की ओर से देय होगा। यह धनराशि तीन वर्ष बाद ऋण खाते में कार्य करने की दशा में समायोजित होगी। इच्छुक लाभार्थी अपना आवेदन 07 जून 2020 तक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय कठकुइयां रोड पार्वती सदन पडरौना में निवास, जाति, आधारकार्ड, फोटो, शैक्षिक योग्यता आदि प्रपत्रों के साथ कर सकते हैं। ***** बोले अधिकारी-- प्लास्टिक और थर्माकोल बने पात्रों में खाद्य वस्तुओं का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। यह पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। कुम्हारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए सरकार ने उन्हें मुफ्त में इलेक्ट्रॉनिक चाक और आसान किस्तों पर राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण मुहैया कराने का निर्णय लिया है। कुम्हार आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। एके पाल जिला ग्रामोद्योग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें