फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरिया में उतरा करंट, राज मिस्त्री की मौत

Thu, 16 May 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मकान निर्माण के दौरान सरिया में करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद घर वाले राजमिस्त्री को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते की परिजनों और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव निवासी 42 वर्षीय सुभाष चौहान की रिश्तेदारी कुशीनगर जिले के रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी श्रीनिवास चौहान के घर मकान का निर्माण कर रहे थे। मंगलवार की शाम को पीलर खड़ा करते समय ऊपर से गुजरे बिजली तार से सरिया टकरा गया और करंट उतरने से अचेत होकर गिर गए और दो मजदूर बाल-बाल बच गए। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया। रविंद्र नगर इंस्पेक्टर संजय प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें