फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज, बिजली कटौती से गुस्सा, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज, बिजली कटौती से गुस्सा, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डाक बंगले से पूरे कस्बे में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। बेतहाशा विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, लोकल फाल्ट, मनमाना बिजली बिल आदि समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए बिजली समस्याओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी तमकुही के अध्यक्ष अशोक पटेल की अगुवाई में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डाक बंगले पर एकत्रित हुए। जहां से बिजली की समस्याओं को लेकर पूरे कस्बे में पैदल मार्च किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, लोकल फाल्ट आदि समस्याओं से लोग परेशान हैं। बरसात में उमस भरी गर्मी में रात बितानी मुश्किल हो रही है। उपभेक्ताओं की समस्याओं से विद्युत कर्मियों को कुछ लेना देना नहीं रह गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यथाशीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े स्तर पर जनांदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान इद्रीश अंसारी, गोपाल गुप्ता, श्रीनिवास भारती, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें