कसया। नगर स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने धरना देकर निजीकरण का विरोध जताया। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों कहा कि निजीकरण के विरोध में चल रहे बिजली कर्मियों के शांतिपूर्ण ध्यान आकर्षण आंदोलन के दौरान आम उपभोक्ताओं को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। अस्पताल, रेलवे, पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा और आम जनता को होने वाले बिजली व्यवधान को अटेंड किया जाएगा। कुशीनगर में निजीकरण के विरोध संघर्ष समिति संरक्षक सोमदत्त शर्मा, संयोजक पप्पू जायसवाल, सहसंयोजक ऋषभ श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा, विजय सिंह मुन्ना कुमार,प्रदीप शर्मा सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।