फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज शाम सात बजे तक बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही बिजलीघर में शुक्रवार को पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत की गई। इसके साथ ही रेलवे लाइन के नीचे से 11केवी की दो केबल बदली जानी थी, लेकिन रेलवे से अनुमति नहीं मिलने के कारण काम नहीं कराया जा सका। अब केबल बदलने का कार्य शनिवार सुबह दस बजे से कराया जाएगा। इस अवधि में कस्बे की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जेई विकास कुमार साहनी ने देते हुए बताया कि रेल लाइन के नीचे से 11 केवी के दो केबल को अब शनिवार को बदला जाएगा, जिसे लेकर सुबह 10 बजे से केबल बदले जाने तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से मोबाइल, इन्वर्टर चार्ज कर लेने और पानी की व्यवस्था कर लेने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें