फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 घंटे ठप रही 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति

Sat, 18 Jan 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर/पटहेरवा। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 30 घंटे ठप रही। मेन लाइन में अचानक फाॅल्ट आने के कारण यह समस्या हुई।
विज्ञापन

कई राउंड पेट्रोलिंग के बाद भी लाइनमैनों को फाॅल्ट नहीं मिल सका। शुक्रवार की शाम को कसया के पास माइनर फाल्ट पकड़ में आया तो इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से फाजिलनगर कस्बा समेत गांवों की आपूर्ति ठप होने से लोगों का इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया और मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे चौराहों पर जाना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर से जोकवा, रहसू, फाजिलनगर दक्षिणी, फाजिलनगर कस्बा, पटहेरवा समेत सात फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से कस्बा समेत 200 से अधिक गांव जुड़े हैं। बृहस्पतिवार को दिन में करीब दस बजे अचानक मेन लाइन में फाॅल्ट के चलते बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को देर शाम तक लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। सुबह से जेई अरुण कुमार सिंह, एसडीओ राहुल द्विवेदी लाइनमैनों के साथ फाजिलनगर से कसया तक शुक्रवार को कई राउंड पेट्रोलिंग की। कसया के समीप शाम को करीब चार बजे माइनर फाॅल्ट पकड़ में आया।
विज्ञापन

इसे ठीक करने के बाद शाम को पांच बजे मेन लाइन की आपूर्ति बहाल कर दिया, लेकिन अभी फीडरों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के दिनेश पांडेय, ब्रजेश राय, रामनरेश गुप्ता, सतीश पांडेय, मधुसूदन यादव ने बताया कि पूरी रात बिजली कटौती के चलते रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें