फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 घंटे ठप रही सौ गावों की बिजली

Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। 33 केवी मेन लाइन में ब्लास्ट के कारण उपकेंद्र तमकुही के सौ से अधिक गावों में मंगलवार की रात से करीब 15 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ने लगी है वैसे-वैसे अब बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज के अंतर्गत तमकुहीराज कस्बा के अलावा गंगुआ मठिया, समउर बाजार, बिहार बुजुर्ग, पुरैना कटेया, गाजीपुर, रामकोला चट्टी समेत करीब 100 से अधिक गावों में मंगलवार की रात 10 बजे बिजली गुल हो गई। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे सप्लाई बहाल हो सकी। 15 घंटे बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें