जौरा बाजार। क्षेत्र के माली टोला में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे राजकिशोर यादव, नेहरू खरवार, उदय खरवार, सिकंदर गौंड़, छठ्ठू गौड़, रियाजुल मियां, नथुनी तिवारी, हीरा खरवार, जुम्मन मिया आदि ने कहा कि बुधवार की रात आई आंधी और बारिश के बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। इसे सही कराने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजली निगम के कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा है। बिजली के घर जेई फोन नहीं उठा रहे हैं। लोगों ने कहा कि गांव में बिजली नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोगों परेशान हैं। रात में नींद भी पूरी नहीं हो रही है। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रावती देवी, रियाजुल अंसारी, रामु खरवार, झिलमिला देवी, निशा खातून, मनोरमा देवी, प्रवीण तिवारी, पवन खरवार आदि मौजूद रहे।