हाटा। तहसील क्षेत्र के लोहेपार निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने हाटा तहसीलदार व डीएम को पत्र देकर बताया है कि उनके गांव का एक व्यक्ति उनकी भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद भी निर्माण कार्य करा रहा है। तहसीलदार कोर्ट में उमेश कुमार बनाम बैजनाथ शर्मा के मुकदमे में 19 जनवरी को स्थगन आदेश पारित किया गया है। बावजूद इसके विपक्षी उमेश कुमार स्थगन आदेश को न मानते हुए जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद