फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटेलनगर में 40 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल

Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के पटेलनगर में 40 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। यहां का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे जल गया था। इससे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई थी। बिजली कर्मियों ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे मोहल्ले में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर करीब 40 घंटे बिजली बाद आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सेवरही के पटेलनगर में बिजली निगम की ओर से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे पटेलनगर, जवाहर नगर, किदवई नगर और आजाद नगर नगर के दुकान और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। वह ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे जल गया था। शुक्रवार की देर शाम पडरौना से 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगा कर रात करीब एक बजे मोहल्ले में आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई विकास कुमार साहनी का कहना है कि बारिश के चलते ट्रांसफार्मर मंगाने में विलंब हुआ। लेकिन अब ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें