कसया। दीवानी न्यायालय में शनिवार को अधिवक्ताओं ने पांचवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद मिश्रा ने राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। क्रमिक अनशन पर बैठने वाले अधिवक्ताओं को दिव्य प्रकाश मणि, इंद्र प्रताप यादव, अनिल सिंह, बद्री नारायण दुबे ने माल्यार्पण किया। संचालन रमेश वर्मा ने किया। सभा को अधिवक्ता अशोक राय, राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, बद्रीनारायण दुबे, देवेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, संजय मिश्रा, सोहराब अली, विजय गौतम ने संबोधित किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला जज के विरुद्ध हमारा क्रमिक अनशन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का भी बहिष्कार किया।