पडरौना। कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि को लेकर किए जा रहे कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को सात घंटे बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। उक्त जानकारी जेई सेकेंडरी वर्क्स कुशीनगर मनीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 5 से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने संबंधी कार्य होगा। 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर को प्लिंथ पर चढ़ाया जाएगा, शेष कार्य अगले दिन किया जाएगा। ट्रांसफार्मर को प्लिंथ पर चढाने, रेडिएटर कसने एवं ऑयल फिलिंग कार्य के लिए 20 मार्च को कुबेरस्थान उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बजे तक बाधित रहेगी।