फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर : एक हजार शिकायतें लंबित, मीटर खत्म

Fri, 20 Dec 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत उपकेेंद्र पडरौना से जुड़े उपभोक्ता मीटर संबंधी समस्या को लेकर परेशान हैं। जले मीटर चार-चार माह से नहीं बदले गए हैं। बिजली मीटर विभाग में इस समय एक हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन

इनका समाधान न होने से उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर बिजली मीटर विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी मीटर अभी नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जहां उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर बिजली मीटर विभाग पहुंचे थे तो वहां ताला लटका देख उन्हें लौटना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, जले मीटर चार-चार माह से नहीं बदले जा रहे हैं। बिजली मीटर विभाग में इस समय इससे जुड़ी एक हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। इनका समाधान नहीं होने से उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर बिजली मीटर विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी उन्हें यह कहकर लौटा देते हैं कि मीटर अभी नहीं है, जब मीटर आएगा तो लगा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को जहां उपभोक्ता अपनी समस्या को लेकर बिजली मीटर विभाग पहुंचे थे तो वहां तीन बजे ही ताला लटका देखकर उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली के उपभोक्ताओं को 1912 हेल्पलाइन पर भी कंप्लेन करने में दिक्कत आ रही है। उपभोक्ता जब हेल्पलाइन पर डायल कर रहे हैं तो बात नहीं हो पा रही है। काफी मशक्कत के बाद जिसकी कंप्लेन दर्ज हो जाती है वह राहत महसूस करता है, लेकिन उसकी बाधा यहीं खत्म नहीं होती है, कंप्लेन दर्ज होने के बावजूद मीटर नहीं बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें