पडरौना। बुधवार को सुबह बदली के बाद दोपहर में धूप के साथ ही शहर के अलग-अलग मुहल्लों में बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। रामकोला रोड पर सुबास चौक के पास सुबह 9 बजे गुल हुई बिजली करीब 10 बजे आई। फिर से 10:30 बजे गुल हुई बिजली 11 बजे आई। वहीं, तार गिरने से धर्मशाला रोड इलाके में दोपहर में बिजली गुल हो गई। धर्मशाला रोड की बिजली सप्लाई 11 बजे ठप हो गई। उसे ठीक करने के बाद 1:30 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई। इस दौरान गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान सेंट्रल बैंक का काम भी ठप रहा।