फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम : कर्मचारियों की हुई तैनाती, कार्यालय भवन का पता नहीं

Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुकरौली में एसडीओ और सहित अन्य कार्मचारियों की हो चुकी है तैनाती
विज्ञापन

- क्षेत्र के लोगों को अभी भी समस्याओं के समाधान के लिए हाटा जाना पड़ता है


संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था को संचालित करने के लिए विभागीय स्तर पर सुकरौली को हाटा कार्यालय से अलग कर दिया गया है। इस क्रम में सुकरौली के लिए एसडीओ की तैनाती भी शासन स्तर से हो गई है, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी सुकरौली में एसडीओ का कार्यालय स्थापित नहीं हो पाया है। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
बिजली निगम की व्यवस्था के अनुसार सुकरौली क्षेत्र पहले हाटा विद्युत उपखंड कार्यालय से संचालित होता था। एक वर्ष पहले सुकरौली क्षेत्र को हाटा से अलग कर नया उपखंड कार्यालय बना दिया गया। कुछ दिनों बाद ही सुकरौली के प्रथम एसडीओ के रूप में ऋषभ श्रीवास्तव की तैनाती कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ हो गई, लेकिन उपखंड कार्यालय के लिए अभी भी भवन नसीब नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हाटा में ही सुकरौली एसडीओ का अस्थाई कार्यालय बना दिया गया है। सुकरौली क्षेत्र अलग होने के बाद भी यहां के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित किसी भी समस्या के समाधान, कनेक्शन, मीटर आदि के कार्य से हाटा जाना पड़ता है।
000
इनसेट
सुकरौली में कार्यालय स्थापित करने की मांग
सुकरौली निवासी संतोष शर्मा, दिलीप कुमार, अनील सिंह, बब्लू तिवारी आदि बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि सुकरौली विद्युत उपखंड बनने से हम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक वर्ष से अधिक समय से एसडीओ की तैनाती है, लेकिन यहां कार्यालय नहीं होने से उनसे मिलने हाटा में बने अस्थाई कार्यालय में जाना पड़ता है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सुकरौली में कार्यालय की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

कोट
शासन स्तर से अनुमति मिलने पर सुकरौली में तैनाती हुई थी। हमने कार्यालय के लिए ब्लाॅक परिसर स्थित मनरेगा भवन की मांग की है, लेकिन अभी कोई कदम नहीं उठाया गया है।
ऋषभ श्रीवास्तव, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें