मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा बिजली उपकेंद्र पर मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले जरार और मनिकौरा के सभी संविदा कर्मियों ने कार्य वहिष्कार कर धरना दिया। उनकी मांग थी कि 24 घंटे ड्यूटी के बाद भी उनके मानदेय में कटौती कर दिया जा रहा है। शाम पांच बजे एसडीओ को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संविदा कर्मियों का आरोप था कि ज्ञापन के बाद भी उन्हें कोई आश्वासन विभाग की तरफ से नहीं दिया गया। बुधवार को पडरौना एक्सईएन के कार्यालय पर धरना देंगे।
कार्य बहिष्कार कर कन्हैया विश्वकर्मा की अगुवाई में धरना शुरू किया। शाम पांच बजे एसडीओ शशिकांत सिंह को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपे। इस दौरान सहादत अंसारी, दत्तात्रेय पांडेय, एहसान अंसारी, सन्नी गौतम, अनिल शर्मा, प्रेम चौरसिया, राकेश,हरेन्द्र यादव, विद्यानंद गौतम, आदि लोग शामिल रहे।