फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
तमकुहीराज में धरने पर बैठे विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिजली संविदा कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

तमकुहीरोड। विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्र पर सोमवार को भी धरना प्रदर्शन हुआ। मानदेय ओर ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर संविदाकर्मी रविवार से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तहत सोमवार को भी सभी संविदाकर्मियों ने उपकेंद्रों पर कर धरना दिया। संविदाकर्मियों का कहना था कि समय से मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से उन्हें बार-बार धरना देना पड़ता है। अगर उनका भुगतान नहीं हुआ तो सभी विद्युत संविदाकर्मी मंगलवार सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने धरना शुरू करेंगे।
सेवरही विद्युत वितरण खंड से जुड़े तमकुहीरोड, दुदही, तरयासुजान और तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्रों के विद्युत संविदाकर्मी एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें निर्धारित तिथि के अंदर मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जाता है। इस लिए उन्हें बार-बार धरना-प्रदर्शन करना पड़ता है। अगस्त माह के अंत तक जुलाई के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह फरवरी माह से ईपीएफ का भुगतान भी लंबित पड़ा है, जबकि इसी भुगतान के सहारे संविदाकर्मी अपना-गुजर बसर करते हैं। समय से भुगतान न होने से कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में संविदाकर्मियों का रविवार से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को तमकुहीरोड, तरयासुजान, दुदही व तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्रों पर संविदाकर्मियों ने मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग करते हुए धरना दिया। लोगों ने विभाग को चेताया कि यदि शीघ्र उनके मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे। मंगलवार से सेवरही विद्युत वितरण खंड पर एकत्र होकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने सामूहिक धरना देंगे।
सोमवार को विद्युत उपकेंद्रों पर लगातार दूसरे दिन जारी धरने के दौरान विद्युत संविदा मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, अजय पांडेय ,कुमुद शर्मा, सुनील तिवारी, मोहन कुशवाहा, शंकर शर्मा, वीरेंद्र पटेल, संतोष चौहान, फिरोज आलम, योगेश कुशवाहा, सैयद अंसारी सहित अन्य संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
संविदाकर्मियों के प्रदर्शन से कटी रही बिजली
तमकुहीराज। विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज पर तैनात संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र में भोर से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण लोग बेचैन रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से तहसील मुख्यालय क्षेत्राधिकारी कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, थाना, रजिस्ट्री ऑफिस, बैंक सहित सभी संस्थानों में काम करने वाले लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में अधिकारियों ने किसी तरह नगर की बिजली आपूर्ति बहाल कराई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली दोपहर बाद तक बाधित रही। संविदा कर्मियों का कहना हैं कि मांग पूूरा होने तक वे धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। सोमवार की भोर से ही संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक राय के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज के संविदा कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे। विद्युतकर्मी ज्ञान सिंह का कहना था कि यह धरना अनवरत चलता रहेगा, जब तक की हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। इस दौरान सुरेंद्र, शंभू, सत्येंद्र, ओमप्रकाश, शमसुद्दीन, प्रदीप, मुन्ना, दीपक, हंसराज आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। इस संबंध में सहायक अभियंता कृष्ण मोहन शुक्ला ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मचारियों की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों एवं ठेकेदार से बात करके समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें