पटहेरवा। क्षेत्र के अहलादपुर गांव में बुधवार को 30 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। गांव में बिजली की आपूर्ति बीते मंगलवार की सुबह बिजली के खंभे व तार पर पेड़ गिरने से बाधित हो गई थी। विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के पटहेरवा फीडर के तहत अहलादपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे गांव में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। बुधवार की सुबह विद्युत कर्मियों ने पहुंचकर छतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे व तार को सही करने शुरू किया। दोपहर बाद करीब 2:0 बिजली की आपूर्ति चालू हो सकी। इस संबंध में जेई अजीत कुमार ने कहा कि गांव की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। खंभे पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। संवाद