फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांस-बल्ली के सहारे हो रही है आपूर्ति

Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र से गंगुआ बाजार में की जा रही आपूर्ति
विज्ञापन

फोटो है।

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार। तमकुही स्थित विद्युत उपकेंद्र से गंगुआ बाजार में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों में हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि इसके बारे में जनप्रतिनिधियों समेत बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंगुआ बाजार में करीब चार दशक पूर्व विद्युतीकरण हुआ था। इसके बाद से ही इस बाजार में बांस व बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। बाजार के लोगों की मानें तो बांस-बल्ली के सहारे दी जा रही आपूर्ति से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के महताब आलम, ग्राम प्रधान अख्तर अली गुड्डू, अमन खान, ईश मोहम्मद, पवन कुमार गुप्ता, देवतानंद, मनोज कुमार, बबलू कुमार, राजेश गुप्ता आदि ने बताया कि इसके बारे में कई बार जनप्रतिनिधि और बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत कर बांस-बल्ली के पोल व जर्जर हो चुके तार को बदलने की मांग की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र तमकुही के जेई प्रवीण पांडेय ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी। आपके जरिए हो रही है। शीघ्र ही सर्वे कराकर पोल और तार बदलने की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें