फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोहे के फाटक में उतरा करंट, दिव्यांग बच्ची की मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव के लाला टोला में बृहस्पतिवार की शाम मकान में लगे लोहे के फाटक में करंट उतर गया। चपेट में आने से पांच वर्षीय दिव्यांग बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन बच्ची को सीएचसी मोतीचक लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


लाला टोला निवासी दिग्विजय की पांच वर्षीय बेटी मधु बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान किसी वजह से मकान में लगे लोहे के फाटक में करंट उतर आया। खेलते-खेलते बच्ची करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सीएचसी मोतीचक लेकर पहुंचे।
मधु तीन बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन अनीका, दूसरे नंबर की बहन मनीका तथा मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता किसी शहर में रहकर काम करते हैं। घर पर मां अपनी बेटियों के साथ रहती है। घटना के बाद घर में मातम छा गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें