फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों पर मनमानी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों पर मनमानी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

तमकुहीराज। विद्युत कर्मचारियों की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तमकुहीराज तहसील परिसर में हंगामा किया। ये लोग बिजली बिल की जांच के नाम पर मनमानी व अवैध वसूली का आरोप लगा रहे थे। लोग एसडीएम को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन वह अवकाश पर थे। बाद में लोगों ने दूरभाष से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के शर्मानंद प्रसाद, अमित कुमार, हेमंत सिंह, कैलाश प्रसाद, जवाहिर भगत, अमरनाथ सिंह, राजेश प्रसाद, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, बबलू पांडेय समेत 25-30 बिजली उपभोक्ता तहसील परिसर पहुंचे और क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाने लगे। वे एसडीएम को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन एसडीएम से मुलाकात नहीं हो पाई। कुछ देर तक हंगामा के बाद उपभोक्ता लौट गए। इस संबंध में बिजली निगम के अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने कहा कि उन्हें इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है। उपभोक्ता अगर लिखित शिकायत करते हैं तो संबंधित विद्युत कर्मियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें