फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी बंजरवा के महुआ टोला निवासी चनवा देवी (75) की मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि चनवा देवी मानसिक दिव्यांग थीं। शादी के कुछ वर्षों बाद पति से तलाक के बाद करीब 40 वर्षों से मायके में रह रही थीं। बुधवार सुबह घर से अकेले निकली थीं।सरया खुर्द के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में उनका शव उतराया दिखा। लोगो ने तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें