डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पांडेय मुन्नीपट्टी गांव में करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। परिजनों के अनुसार, गांव निवासी 61 वर्षीय जोन्हिया देवी घर में अकेली थी। शनिवार दोपहर बाद पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में लगे स्विच को दबाते समय करंट की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद