फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की ओडिशा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। रोजगार की तलाश में ओडिशा गए नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा बुजुर्ग के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सौरहा गांव के दुबरहा टोला निवासी 21 वर्षीय छोटेलाल उर्फ राहुल एक महीने पहले ओडिशा में काम करने गया था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम वह अपने कमरे पर नहीं लौटा, तो साथियों ने तलाश शुरू कर दी। राहुल एक नाले के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। परिजन शव लेकर गांव आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें