फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत के पुरानी तमकुही निवासी एक बुजुर्ग महिला बिजली करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड-चार निवासी मालती देवी (70) छत पर बैठी थीं। घर के ऊपर से गुजर रहा एलटी तार अचानक टूटकर बुजुर्ग के ऊपर गिर गया। तार के संपर्क में आने के बाद बुजुर्ग झुलसकर नीचे गिर गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें