तिवारी पट्टी गांव के पास दुदही सेवरही मार्ग जाम किए लोग।संवाद
-लापता किशोर की चैनपट्टी गांव के पास नदी में मिली थी लाश
- कार्रवाई के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीश्रीराम। घर से लापता किशोर की हत्या कर नदी में लाश फेंकने का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर बृहस्पतिवार की शाम को प्रदर्शन किया गया। परिजन और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और घटना से जुड़े दो लोगों को हिरासत में पूछताछ करने की बात कही। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। इसके बाद घर वाले शव का दाह संस्कार किया।
सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव निवासी हिरन उर्फ ईश्वर (12 ) 21 जून को लापता हो गया। तलाश के बाद पता नहीं चला, तो 22 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बुधवार को तरायासुजान थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के पास नदी में किशोर की सड़ी गली लाश मिली। बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो गांव वालों ने दाह संस्कार से रोक दिया और सड़क पर शव रखकर दुदही-सेवरही मार्ग को जामकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। सेवरही इंस्पेक्टर दिग्विजय राय ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया गया। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते शाम 5 से 30 तक राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।