फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गो सेवा आयोग के दूसरी बार उपाध्यक्ष बने अतुल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Wed, 02 Oct 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। पूर्व विधायक अतुल सिंह को दूसरी बार गो सेवा आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उनके उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जताई।
विज्ञापन

शासन की ओर से दूसरी बार गो सेवा आयोग का उपाध्यक्ष नामित किए जाने के बाद पूर्व विधायक अतुल सिंह का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। खभराभार स्थित आवास पर पूरे दिन कार्यकर्ता जमे रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गो सेवा को लेकर कटिबद्ध है। इसके लिए नगर पंचायत और ग्रामीण स्थलों पर गो आश्रय की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बीडीओ और पशु चिकित्साधिकारी, नगर पंचायत में ईओ और प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी के जिम्मे पूरी व्यवस्था है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, उपाध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विशाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रत्नेश भारद्वाज, आनंद मिश्र, सोनू खेतान, विजय कनौजिया, रानू अग्रहरी, राधेश्याम पासवान, गौतम सिंह, सत्येंद्र सिंह, आनंद रौनियार, शिशु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें