फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, सीएचसी में पुलिस से नोेकझोंक

Thu, 29 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड मदनपुर इनरहा निवासी एक बुजुर्ग की बगीचे में आम की रखवाली करते समय बुधवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। शव को परिजन निजी साधन से कसया सीएचसी लेकर आए। इसके बाद आधे घंटे की देरी से पुलिस पहुंची। इसे लेकर कसया पुलिस से लोगों की नोंकझोंक हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोक दिया। मामला बढ़ता देख पहुंचे सीओ ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


कसया थाना के मदनपुर इनरहा निवासी 65 वर्षीय रामचन्द्र गुप्ता का घर से करीब 300 मीटर दूरी पर आम का बगीचा है। रोज की तरह बुधवार की रात को बगीचे में आम की रखवाली करने गए थे। रात करीब 9.30 बजे बदमाशों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। गांव का एक युवक बगीचे के तरफ गया तो खून से लथपथ बुजुर्ग को तड़पता देख शोर मचाया। घरवाले पहुंचे और एम्बुलेंस के लिए 108 पर फोन किया। एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घरवाले निजी साधन से रामचन्द्र को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर पहुंची कसया पुलिस पर परिजन नाराज हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोक दिया। इसको लेकर आधे घंटे तक शव को रोके रखा। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद पहुंचे सीओ ने नाराज लोगों को समझाने के बाद शव को कब्जे में लिया। घरवाले एक युवक पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप गला रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सूचना 10 बजे मिली है। पुलिस तत्काल पहुंची है। हत्या का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर मिल गई है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें