फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। अजीजनगर चौराहे पर 21 जून को हुए हादसे में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सतभरिया के नान्हूमुरेड़ा निवासी सियाराम राजभर 21 जून को अजीजनगर चौराहे पर बाजार करने जा रहे थे। उसी दौरान बाइक की चपेट में आने वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज में सुधार न होने पर परिजन उन्हें को घर लाए। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी मथौली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें