उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित सेंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक की चपेट में आए एक साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तुर्कपट्टी थाना के गांव सपही खुर्द निवासी ऐनुल अंसारी (50) साइकिल से पटहेरवा किसी कार्य से जा रहे थे। अभी वे तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग स्थित सेंदुरिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि तुर्कपट्टी की ओर से आ रहे एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।