फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन के शौचालय में अचेत मिले बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। सत्याग्रह एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा बुजुर्ग यात्री अचेतावस्था में बोगी के शौचालय में पाया गया। जीआरपी की मदद से उसे तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी के शौचालय में एक यात्री को अचेता अवस्था में यात्रियों ने देखकर शोर मचाया। इसके बाद पनियहवा रेलवे स्टेशन पर यात्री को ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस से तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान बलदेव प्रसाद बर्नवाल (65)निवासी ग्राम पुरैना थाना चनपटिया जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। उनके पास से चनपटिया से गोरखपुर का टिकट मिला है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। पनियहवा/पडरौना जीआरपी चौकी प्रभारी रामदयाल यादव ने बताया कि सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगी से एक बुजुर्ग यात्री को अचेतावस्था में पाया गया। उसे तुर्कहा सीएचसी पर मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें