फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग के टोला भेड़ीहारी टोला में मंगलवार देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय ईश मुहम्मद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिनव सिन्हा ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

डोल मेला देख रहे बुजुर्ग की मौत
तमकुहीराज। तमकुहीराज कस्बे के समउर रोड़ के समीप महावीरी अखाड़े का डोल मेला देख रहे शिव सराय निवासी कैलाश शर्मा (65) मंगलवार देर शाम अचेत होकर गिर गए। लोगों ने बुजुर्ग को सीएचसी तमकुहीराज भेजा। जांच के बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें