रामकोला। थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली निवासी एक बुजुर्ग की मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे, जबकि चिकित्सा प्रभारी ने बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई। सूचना पर आई पुलिस परिजनों के कहने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली गांव निवासी 60 वर्षीय योगेंद्र पटेल को मंगलवार की शाम में पेट और सीने में दर्द होने लगा। परिजन उन्हें रात करीब आठ बजे रामकोला सीएससी ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात रहे चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने योगेंद्र का इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी डॉक्टर ने परिजनों को दी तो परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा करने लगे। सूचना पर आई रामकोला पुलिस मृतक परिजनों के कहने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया कि योगेंद्र पटेल काे हार्ट अटैक आया था। वे घर से ही अस्पताल लेट से पहुंचे थे।
उनका इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था, उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि मृतक के साले राजेंद्र चौधरी के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।