फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट लगने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव में करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वृद्ध पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रहा था। हादसे को बाद मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर (टड़वा) निवासी वीरेंद्र राय (65) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर में पंखा चलाने लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। लेकिन पूरे पंखे में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से वीरेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गए। घर के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी का इंतजाम कर रहे थे कि मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें